युवा मोर्चा

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर रहते हुए छात्र हित में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय और नेतृत्व कौशल को देखते हुए, डॉ. अशोक लाहोटी को वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया। इस अहम जिम्मेदारी भरे पद पर रहते हुए डॉ. लाहोटी ने प्रदेश में संगठन के युवा मोर्चा को मजबूत करने का काम किया। बतौर युवा मोर्चा अध्यक्ष इनके द्वारा लिए गए फैसलों और उल्लेखनीय कार्यों को देखकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई मौकों पर अशोक लाहोटी की सराहना कीं। डॉ. लाहोटी ने सितंबर 2007 से सितंबर 2009 तक इस पद को सुशोभित किया।

बतौर युवा मोर्चा राजस्थान अध्यक्ष रहते किए गए कार्य:- :-

  • डॉ. अशोक लाहोटी ने BJYM राजस्थान अध्यक्ष रहते हुए जयपुर में युवा मोर्चा के 'राष्ट्रीय अधिवेशन' (27, 28 व 29 सितंबर, 2007) के आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं।
  • डॉ. लाहोटी के नेतृत्व में BJYM सदस्यता अभियान में 4 लाख 11 हजार युवाओं को सदस्य बनाकर राजस्थान देशभर में अव्वल रहा।
  • युवा मोर्चा द्वारा दिल्ली में आयोजित 'युवा क्रांति रैली' में भी अशोक लाहोटी के नेतृत्व राजस्थान का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व रहा। इस दौरान प्रदेश से करीब 18 हजार BJYM सदस्य दिल्ली पहुंचे थे।
  • डॉ. लाहोटी के नेतृत्व में 'युवा क्रांति यात्रा' का प्रदेश में लगभग 90-100 गाडियों के साथ 2 दिन तक 6 जिलों में लगभग 110 स्थानों पर भव्य स्वागत एवं 7 बड़े युवा सम्मेलनों का सफल आयोजन हुआ।
  • डॉ. लाहोटी के नेतृत्व में प्रदेश भर में युवा मोर्चा द्वारा 'महंगाई के खिलाफ' भव्य रथ बनाकर पत्रकों के साथ प्रदर्शन किया गया। इसे तत्कालीन भाजपा प्रदेश प्रभारी माननीय श्री वेंकैया नायडू जी, माननीय गोपीनाथ मुंडे जी, माननीया वसुंधरा राजे जी द्वारा खूब सराहा गया।
  • अशोक लाहोटी ने युवा मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में नये मतदाताओं को जोड़ने हेतु 'नव मतदाता सम्मेलनों' का भव्य आयोजन करवाया।
  • डॉ. लाहोटी के नेतृत्व में देश में पहली बार युवा मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड इकाई (14,575) का गठन करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई एवं लगभग 85 फीसदी इकाइयों का गठन का कार्य पूरा किया गया। इन इकाइयों में युवा मोर्चा के 1,45,000 नये पदाधिकारी भी बनाये गये।
  • अशोक लाहोटी ने 'राष्ट्रीय जनसेना' व 'सामाजिक संगठन' के बैनर तले गुटखा एवं तम्बाकू के खिलाफ 7 दिनों तक आमरण अनशन किया। इस दौरान 5 लाख लोगों के हस्ताक्षरों का 10 किमी. लम्बा ज्ञापन दिया व जन-जागरण किया। इस अनशन से राज्य सरकार हरकत में आई और तात्कालिक कांग्रेस सरकार ने गुटखों पर रोक लगाईं। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
  • डॉ. लाहोटी के नेतृत्व में गोल्फ क्लब द्वारा सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर को तोड़ने पर जबरदस्त आंदोलन किया गया। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीया वसुंधरा राजे जी ने मौके पर जाकर जायजा लिया। इसके बाद क्लब हाउस का आवंटन निरस्त हुआ।
     

Stay Connected