भाजपा संगठन

डॉ. अशोक लाहोटी को जब भी संगठन ने कोई जिम्मेदारी दी, इन्होंने लक्षित होकर उसे बखूबी निभाकर सुखद परिणाम दिए। इसके परिणाम स्वरूप इन्हें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान संगठन ने वर्ष 2008 में जयपुर शहर की सिविल लाईन्स विधानसभा से टिकट देकर पुरस्कृत किया। भाजपा नेतृत्व ने साल 2014 में प्रदेश मंत्री बनाया तथा वर्ष 2016 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए। भाजपा के टिकट पर जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने के बाद 14 दिसंबर, 2016 को डॉ. लाहोटी ने मेयर बनकर जयपुर शहर की कमान संभाली और अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। इसके बाद वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन ने डॉ. अशोक लाहोटी को जयपुर शहर की सांगानेर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। लाहोटी इस विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से हराकर विधानसभा पहुंचे।

Stay Connected